Gold Silver Price Today :  सोने -चांदी के भाव में भी लगातार तेजी, जाने ताजा भाव

दुन‍ियाभर की नजरें अभी म‍िड‍िल ईस्‍ट में जारी तनाव पर है. कच्‍चा तेल $90 के स्‍तर को पार कर चुका है और सोने चांदी के भाव में भी लगातार तेजी का रुख ही देखने को म‍िल रहा है. हालांक‍ि आज भारतीय बाजार में सोने की कीमतों में ग‍िरावट का रुख देखा जा रहा है. चांदी की बात करें तो इसमें भी ग‍िरावट देखी जा रही है. एमसीएक्‍स पर सोना 1,632 रुपये यानी 1.01 फीसदी ग‍िरकर 160,002 रुपये प्रत‍ि 10 ग्राम पर और चांदी 7,542 रुपये यानी 2.81% ग‍िरकर 260,743 रुपये प्रत‍ि क‍िलोग्राम के स्‍तर पर आ गई है.

आज भारत में सोने का भाव 24 कैरेट सोने (99.9% शुद्धता) के लिए ₹16,168 प्रति ग्राम, 22 कैरेट सोने (91.6% शुद्धता) के लिए ₹14,820 प्रति ग्राम, और 18 कैरेट सोने (75% शुद्धता) के लिए ₹12,126 प्रति ग्राम है.