Gold Silver Price Today: सोने और चांदी में आई गिरावट, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है। लगातार दो दिन गिरावट की वजह से चांदी का भाव 2.67 लाख रुपये प्रति किलो के आसपास आ गया है। हालांकि सोने की कीमत 1.61 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऊपर बनी हुई है। सुबह 10 बजे के आसपास चांदी में 900 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। इसके साथ ही सोने में 200 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल है।

10 ग्राम सोने का दाम 1,61,557 रुपये चल रहा है। इसमें 232 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट है। 1 किलो चांदी का दाम 2,67,182 रुपये चल रहा है। इसमें 1309 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,66,174 रुपये प्रति किलो का लो और 2,74,665 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।