Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट, जाने ताजा भाव
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 2270 रुपये गिरकर 2.51 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 380 रुपये गिरकर 1.56 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में सोना 0.18% फिसलकर 4,999 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि चांदी 1.87% गिरकर 78.43 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
