Gold-Silver Price Today: सोना और चांदी की कीमतों में तेजी, जाने ताजा भाव
सोना और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली। पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से बुलियन में खरीदारी बढ़ाई। चांदी की कीमत 6920 रुपये बढ़कर 2.38 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 2860 रुपये बढ़कर 1.58 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। हालांकि कई दिनों की गिरावट के बाद यह उछाल देखने को मिल रहा है।
