Gold Silver Price Today: सोना आया और नीचे, चांदी में भी कमजोरी बरकरार, जाने ताजा भाव

देश में सोने का भाव लगातार नीचे आ रहा है। 21 मार्च की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत गिरकर 149050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मुंबई, पुणे, बेंगलुरु में कीमत 148900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। एक दिन पहले 20 मार्च को दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 650 रुपये या 0.42 प्रतिशत टूटकर 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

गिरावट के पीछे बढ़ती महंगाई की चिंताएं, पॉलिसी रेट्स पर केंद्रीय बैंकों का सख्त रुख और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी प्रमुख कारण हैं। एनालिस्ट्स का यह भी मानना है कि व्यापक आर्थिक अनिश्चितताओं और डॉलर के पक्ष में वैश्विक संकेतों के कारण सोने की कीमतें दबाव में बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोने का भाव 4,663.54 डॉलर प्रति औंस है।