Gold Silver Price Today : सोने के दामों में बड़ा बदलाव, चांदी के दामों में बदलाव नहीं , जाने ताजा भाव
सोने और चांदी के दामों में मंगलवार के दिन सराफा बाजार खुलते ही बड़ा बदलाव हुआ है. गोल्ड की कीमतों में बढ़ोत्तरी दिखी है. सराफा बाजार में मंगलवार के दिन सोना महंगा हो गया है. जबकि चांदी के दामों में भी आज के दिन बदलाव दिखा है. गोल्ड में 22 कैरेट के दामों की बात की जाए तो 8 ग्राम की कीमत 1,10,280 रुपए है. एक दिन पहले यह कीमत 1,09,760 रुपए थी. जहां दामों में 520 रुपए का बदलाव हुआ है. वहीं 22 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,37,850 रुपए है. जबकि कल की कीमत 1,37,200 रुपए थी. यानि दामों में आज के दिन 650 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है.
वहीं सोने में 24 कैरेट के दामों की बात करें तो 1 ग्राम की कीमत 14,474 रुपए है. कल की कीमत 14,406 रुपए थी. यानि दामों में 68 रुपए का उछाल हुआ है. 24 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत 1,15,792 रुपए है. कल की कीमत 1,15,248 रुपए थी. यानि दामों में 544 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है. इसी तरह से 24 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,44,740 रुपए है. एक दिन पहले की कीमत 1,44,060 रुपए थी. यानि दामों में 680 रुपए का इजाफा हुआ है.
चांदी के दामों की बात की जाए तो 7 अप्रैल के दिन सराफा बाजार में चांदी के दामों में फिलहाल ज्यादा बदलाव नहीं दिखा है. 1 ग्राम चांदी की कीमत 255 रुपए है. सोमवार के दिन भी यही कीमत लागू थी. यानि दामों में बदलाव नहीं हुआ है.
