Gold-Silver Price Today : फिर फिसला गोल्ड-सिल्वर, जाने ताजा भाव
कमोडिटी मार्केट में सोना और चांदी दोनों दबाव में दिखे। मल्टी एक्सटेंड कमोडिटी ( MCX) पर चांदी करीब 2% गिरकर ₹2,35,133 प्रति किलो पर आ गई, जबकि सोना 0.7% यानी ₹1,129 की गिरावट के बाद ₹2,39,918 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इंटरनेशनल मार्केट में भी इसी तरह का रुख देखने को मिला। स्पॉट सिल्वर 73.83 डॉलर प्रति औंस पर फिसला, जबकि सोना 4,715 डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर, लेकिन दबाव में रहा।
सोना-चांदी के भाव गिरने की बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच घोषित युद्धविराम को लेकर बढ़ती अनिश्चितता है। इजरायल के लेबनान में हमले और ईरान की चेतावनी ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। इसके अलावा, होर्मुज स्ट्रेट पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है, जिससे वैश्विक सप्लाई पर असर की आशंका बनी हुई है।
