Gold-Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर वैश्विक सर्राफा बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोने और चांदी की कीमतों में तेज उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना महंगा होकर ₹1,56,100 प्रति 10 ग्राम (टैक्स सहित) तक पहुंच गया।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के वायदा भाव में गिरावट देखने को मिली। यहां 24 कैरेट सोना 0.62% यानी लगभग ₹952 टूटकर ₹1,51,747 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) ने इसका भाव ₹1,51,186 प्रति 10 ग्राम बताया है। 18 कैरेट सोना लगभग ₹11,542 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹14,104 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना करीब ₹15,385 प्रति ग्राम दर्ज किया गया। 29 जनवरी को वायदा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर ₹1,80,779 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच चुका था, जो अब भी बाजार की अस्थिरता को दर्शाता है।
