Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में आई गिरावट, जाने ताजा भाव
इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने-चांदी में सुस्ती देखी जा रही है। हालांकि ये गिरावट इतनी बड़ी नहीं है। सोने में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की गिरावट है। वहीं चांदी में 900 रुपये प्रति किलो से ज्यादा की गिरावट है। एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,51,048 रुपये चल रही है। इसमें 304 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सोने ने अब तक 1,50,860 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,51,347 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का दाम 2,49,968 रुपये चल रहा है। इसमें 969 रुपये प्रति किलो की गिरावट है। चांदी ने अब तक 2,49,760 रुपये प्रति किलो का लो और 2,51,231 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।
