Gold Silver Price Today : लगातार तीन दिन से सोने-चांदी में तेजी, जाने ताजा भाव

लगातार तीन दिन से सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। सोने में 300 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी है। वहीं चांदी में 1100 रुपये प्रति किलो से ज्यादा का उछाल देखा गया है। एमसीएक्स में 10 ग्राम सोने की कीमत 1,52,607 रुपये चल रही है। इसमें 346 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,52,454 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,52,103 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है।

1 किलो चांदी का दाम 2,59,700 रुपये चल रहा है। इसमें 1160 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,58,426 रुपये प्रति किलो का लो और 2,61,811 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।