Gold Silver Price Today : चांदी ₹5,800 सस्ती हुई, सोने में तेजी, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बाद बुधवार इन दोनों धातुओं की कीमत में काफी तेजी आई थी। लेकिन आज शुरुआती कारोबार में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। एमसीएक्स पर सोना 1,100 रुपये से अधिक सस्ता हुआ जबकि चांदी की कीमत में करीब 5,800 रुपये की गिरावट आई। हालांकि अभी सोना तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है।

एमसीएक्स पर 3जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 3,00,238 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी जबकि आज यह 2,98,373 रुपये पर खुली। शुरुआती कारोबार में यह 5788 रुपये की गिरावट के साथ 294450.00 रुपये तक फिसली। सुबह 10 बजे यह 2,238 रुपये की गिरावट के साथ 2,98,000 रुपये पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह 5 जून की डिलीवरी वाला सोना कारोबार के दौरान 1159 रुपये तक गिरा। अभी यह 480 रुपये की तेजी के साथ 1,62,666 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।

सोने की कीमत में तेजी आई है जबकि चांदी में गिरावट दिख रही है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 330 रुपये की तेजी के साथ 1,62,330 रुपये पर ट्रेड कर रहा था। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना भी 300 रुपये की तेजी के साथ 1,48,800 रुपये पर पहुंच गया। 18 कैरेट वाला सोना भी 250 रुपये की तेजी के साथ 1,21,750 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। चांदी 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 3,00,000 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है।