Gold Silver Price Today : सोने और चांदी में गिरावट, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 700 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी 1,600 रुपये सस्ती हुई है। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत बढ़ी है और साथ ही डॉलर इंडेक्स भी मजबूत हुआ है। इससे फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। इसका असर सोने और चांदी की कीमत पर देखने को मिल रहा है।

5 जून की डिलीवरी वाला सोना पिछले सत्र में 1,59,606 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था और आज यह 1,59,498 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 682 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,816 रुपये तक फिसला। इसी तरह 3 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 2,74,883 रुपये प्रति किलो के भाव पर बंद हुई थी। आज यह 2,73,800 रुपये पर खुली और शुरुआती कारोबार में 1,617 रुपये की गिरावट के साथ 2,73,266 रुपये तक फिसली।

सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में गिरावट आई है जबकि चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं दिख रहा है। गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना 440 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाला सोना 400 रुपये की गिरावट के साथ 1,46,200 रुपये पर आ गया। 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 330 रुपये गिरकर 1,19,620 रुपये रह गई। चांदी 2,85,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर ट्रेड कर रही है।