Gold Silver Price Today: चांदी में अचानक आई तूफानी तेजी, सोना भी उछला, जाने ताजा भाव

चांदी में 4000 रुपये से ज्यादा की तेजी देखी जा रही है। यह तेजी कई दिनों के गिरावट के बाद आई है। सोने में 600 रुपये प्रति 10 ग्राम से ज्यादा का उछाल है। 10 ग्राम सोने की कीमत 1,59,275 रुपये चल रही है। इसमें 600 रुपये प्रति 10 ग्राम की तेजी है। सोने ने अब तक 1,59,014 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,59,500 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। 1 किलो चांदी का भाव 2,76,243 रुपये चल रहा है। इसमें 4397 रुपये प्रति किलो की तेजी है। चांदी ने अब तक 2,75,428 रुपये प्रति किलो का लो और 2,76,888 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।