Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के कीमतों में हल्की गिरावट, जाने ताजा भाव
सोने और चांदी के दामों में कमजोरी लगातार तीसरे दिन भी जारी है। इंटरनेशनल मार्केट में प्रेशर और घरेलू मांग में नरमी की वजह से गोल्ड की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की जा रही है। 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ, जबकि 22 कैरेट के दामों में भी समान गिरावट दिखी। तीन दिनों में 24 कैरेट गोल्ड कुल ₹890 और 22 कैरेट गोल्ड ₹810 टूट गया है। चांदी में भी यही रुझान जारी है। दिल्ली में एक किलो चांदी आज ₹100 नीचे आई है। इससे पहले तीन दिनों में कुल ₹7100 की गिरावट दर्ज की गई थी।
