GOLD SILVER RATE TODAY: सोने की कीमतों में उछाल, चांदी के भाव में तेजी, जाने ताजा भाव
आज सोमवार सुबह सोने की कीमतों में ₹1910 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) का उछाल आया है। वहीं चांदी के भाव में भी ₹10,000 प्रति किग्रा की तेजी देखी गई है। शनिवार शाम (रविवार को IBJA द्वारा भाव घोषित नहीं किए जाते) को 24 कैरेट का भाव ₹1,43,930 और चांदी का भाव ₹2,95,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।
अगर आप 19 जनवरी 2026 को सोना खरीदने के लिए बाजार जाने का मूड बना रहे हैं तो पहले 18, 22 और 24 कैरेट का ताजा भाव जान लीजिए। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,33,700, 24 कैरेट का भाव ₹1,45,840 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,09,420 चल रहे हैं। चांदी ₹3,05,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।
