GOLD SILVER RATE TODAY: सोने व चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव
सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। आज बुधवार सुबह सोने की कीमतों में ₹6050 प्रति दस ग्राम का उछाल आया है, वहीं चांदी के दाम में भी ₹40,000 प्रति किग्रा की बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार शाम (3 फरवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,54,080 और चांदी का भाव ₹2,80,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,47,300, 24 कैरेट का भाव ₹1,60,680 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,20,550 चल रहे हैं। चांदी ₹3,20,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।
