Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में हलचल जारी, जाने ताजा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में हलचल जारी है। कभी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है तो कभी गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार सुबह सोने की कीमतों में ₹110 प्रति दस ग्राम का उछाल आया है। हालांकि चांदी के भाव में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले मंगलवार शाम (24 फरवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,61,930 और चांदी का दाम ₹2,85,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।
