Gold Silver Rate Today : होली से पहले सोने के भाव में फिर बदलाव, जानें ताजा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है। सोमवार सुबह चांदी के भाव में ₹35000 प्रति किलो की बढ़त देखने को मिली है, वहीं सोने के दाम में ₹3280 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। इससे पहले शनिवार शाम (28 फरवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,73,230 और चांदी का दाम ₹2,95,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। आज सोमवार को 24 कैरेट का भाव ₹1.69 लाख के आसपास और चांदी का रेट 3 लाख के पार ट्रेंड कर रहे हैं।
