Gold Silver Rate Today: सोने और चांदी के दाम में हल्की गिरावट, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी के दाम में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। इससे पहले गुरुवार शाम (5 मार्च 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,63,030 और चांदी का भाव ₹2,85,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। 10 ग्राम सोने का दाम 1,60,930 रुपये चल रहा है। इसमें 1257 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी है। सुबह 10 बजे सोने ने 1,60,710 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो और 1,61,250 रुपये प्रति 10 ग्राम का हाई बनाया है। 1 किलो चांदी का दाम 2,67,495 रुपये चल रहा है। इसमें 5304 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी है। सुबह 10 बजे तक चांदी ने 2,67,123 रुपये प्रति किलो का लो और 2,68,991 रुपये प्रति किलो का हाई बनाया है।