Gold-Silver Price: चांदी की कीमतों में 9250 रुपये का उछाल, सोना 1.62 लाख रुपये पर पहुंचा

सोना और चांदी की कीमतों में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और पश्चिम एशिया के हालात को लेकर बाजार में बढ़ती अनिश्चितता के बीच निवेशकों ने फिर से बुलियन में खरीदारी बढ़ाई। चांदी की कीमत 9250 रुपये बढ़कर 2.77 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1230 रुपये बढ़कर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

एशियाई कारोबार के दौरान स्पॉट गोल्ड की कीमत करीब 1% बढ़कर 5,145 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जबकि स्पॉट सिल्वर में तेज उछाल आया और इसकी कीमत लगभग 4% बढ़कर 87.9 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई।