Gold-Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती , जानें ताजा रेट
सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है।दोनों के भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय घरेलू बाजार में आज सोने के वायदा भाव 1,62,850 रुपये, जबकि चांदी के भाव 2,76,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 1,54 रुपये की गिरावट के साथ 1,63,149 रुपये के भाव पर खुला। पिछला बंद भाव 1,63,303 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 433 रुपये की गिरावट के साथ 1,62,870 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 1,63,849 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 1,62,840 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 1,80,779 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 862 रुपये की गिरावट के साथ 2,76,988 रुपये पर खुला। पिछला बंद भाव 2,77,850 रुपये था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,504 रुपये की गिरावट के साथ 2,76,346 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 2,76,999 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 2,75,930 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। चांदी के वायदा भाव ने इस साल 4,20,048 रुपये किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
