Gold Silver Price today : सोने और चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, जाने ताजा भाव

एमसीएक्स पर चांदी और सोने की कीमतों में मामूली गिरावट आई। चांदी 0.7% गिरकर 2,66,001 रुपये प्रति किलोग्राम पर और सोना 0.3% गिरकर 1,59,764 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इंटरनेशनल बाजार में शुक्रवार को सिंगापुर में सोने की कीमत में 0.4% की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह 5,099.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। चांदी में भी 0.4% की बढ़त देखी गई और यह 84.18 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी। इसके अलावा, प्लैटिनम और पैलेडियम की कीमतों में भी तेजी आई।