Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव
अमेरिकी डॉलर की स्थिति, वैश्विक मांग और भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सोने के दाम में ₹1960 प्रति 10 ग्राम का उछाल आया है हालांकि चांदी के भाव में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। इस बदलाव के बाद सोने के भाव ₹1,51,080 और चांदी के दाम ₹2,50,000 पहुंच गए हैं । इससे पहले गुरुवार (2 अप्रैल 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,49,120 और चांदी का भाव ₹2,50,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।
