Gold-Silver Rate Today: अक्षय तृतीया से पहले चमका सोना, 1.54 लाख के पार पहुंचा भाव, चांदी की लंबी छलांग

सोने और चांदी की कीमतों में आज यानी 16 अप्रैल को तेज़ी देखी गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह सोना 791 रुपये बढ़कर 154,739 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी में 3,557 रुपये की बढ़त दर्ज की गई और यह 255,299 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों की कीमतों में मजबूती देखने को मिल रही है। ग्लोबल मार्केट में सोना 0.43% की बढ़त के साथ 4,844 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है, जबकि चांदी 1.03% की तेजी के साथ 80.55 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है।