Gold-Silver Rate Today : सोना आज फिर फिसला, चांदी एक दिन में ₹19000 हुई सस्ती, जाने ताजा भाव
सोने-चांदी की कीमत में फिर से गिरावट का दौर लौट आया है. बीते दो कारोबारी दिनों में सोने-चांदी दोनों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो कॉमैक्स गोल्ड आज 29 डॉलर की बढ़त के साथ 4,715.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. वहीं MCX पर 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 97 रुपये की गिरावट आई और सोना 1,58,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. MCX पर चांदी की कीमत में 660 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को कारोबार बंद होने तक चांदी गिरकर 271,226 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया.
24 कैरेट शुद्धता वाले सोना के भाव में 2949 रुपए की गिरावट आई है और सोना घटकर 1.58 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. चांदी की कीमत एक दिन में 18,693 रुपए गिर गई और 1 किलो चांदी का भाव 2.68 लाख रुपए रह गई है.
24 कैरेट वाले सोने की कीमत 1,58,210 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट वाले सोने का भाव 1,44,920 रुपये प्रति 10 ग्राम.
18 कैरेट वाले सोने का रेट 1,18,658 रुपये प्रति 10 ग्राम.
