Gold Silver Rate today : सोना महंगा, 5000 रुपये से ज्यादा चढ़ी चांदी

सोने चांदी के भाव में पिछले काफी दिनों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग चुका है। कमजोर अमेरिकी रोजगार के आंकड़े घरेलू से लेकर अंतर्राष्ट्रीय कमोडिटी बाजारों में सोने चांदी के कीमतों में बड़ा उछाल लेकर आए। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) पर गुरुवार को 24 कैरेट सोने का भाव 1,371 रुपये बढ़ा और 1,43,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। चांदी का भाव भी लगभग 3400 रुपये के उछाल के बाद 2,29,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। कॉमेक्स पर 3 जुलाई यानि आज सुबह 7.30 बजे सोने की कीमत 4,198.50 डॉलर प्रति औन्स पर आ गई। कॉमेक्स पर चांदी का भाव आज 62.560 डॉलर प्रति औन्स पर है जो कल 60 डॉलर प्रति औन्स से नीचे जा चुका था।

MCX पर आज सोने की कीमत 147648 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गई। इसके अलावा चांदी की कीमतें लगभग 5,000 रुपये की तेजी के बाद 2,37,325 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अमेरिकी सरकार के रोजगार के आंकड़े इस बार कमजोर रहे। इन आंकड़ों के बाद मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया यानी एमसीएक्स पर भी सोने चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 1,45,723 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी का भाव 2,33,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुआ।

आज चांदी के भाव में आज तेजी जारी है। चेन्नई और हैदराबाद में शुक्रवार को 1 किलो चांदी का भाव फिर से 2,50,100 रुपये पर पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु जैसे शहरों में भी भारी उछाल के बाद सिल्वर रेट 2,45,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया।