GOLD SILVER RATE TODAY: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव
घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के चलते जनवरी महीने में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में ₹270 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की गिरावट देखी गई है। वहीं चांदी का भाव भी ₹5,000 प्रति किग्रा नीचे लुढ़का। बुधवार शाम को 24 कैरेट का भाव ₹1,38,420 और चांदी का भाव ₹2,57,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) में आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,26,650, 24 कैरेट का भाव ₹1,38,150 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,03,650 चल रहे हैं। चांदी ₹2,52,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।
