GOLD SILVER RATE TODAY : सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखा जा रहा है। आज सोने के दाम 1.38 लाख के करीब और चांदी के रेट 2.49 लाख पर ट्रेंड कर रहे हैं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव दिखाई दिया है इसके चलते सोने और चांदी की कीमतों में भी लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। बीते दिन गुरुवार को सुबह सोने की कीमतों में ₹270 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की गिरावट देखी गई थी। वहीं आज भी शुक्रवार को सोने की कीमतों में ₹10 प्रति 10 ग्राम (24 कैरेट) की गिरावट देखी गई है। जबकि चांदी का भाव भी ₹3,000 प्रति किग्रा नीचे लुढ़का है।

भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) में आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,26,640, वहीं 24 कैरेट का भाव ₹1,38,140 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,03,640 चल रहे हैं। चांदी ₹2,49,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *