Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी के कीमतों में उछाल, जाने ताजा भाव

सोने और चांदी के कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। यह उछाल आज बुधवार को जारी रही, घरेलू और वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। बाजार खुलते ही चांदी में भारी उछाल आया, जो करीब 12,000 रुपये तक बढ़ गई। वहीं, सोने ने भी नई ऊंचाई छू ली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने का वायदा भाव 0.58 प्रतिशत या 819 रुपये की बढ़त के साथ 1,43,060 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। चांदी में तो तेजी और भी अधिक रही। चांदी का भाव 4.49 प्रतिशत या 12,365 रुपये की बढ़त के साथ 2,87,552 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।