Gold Silver Rates Today: सोना फिर फिसला, चांदी चमकी! जानें ताज़ा भाव

2 जुलाई को सर्राफा बाजार में मिलाजुला रुख देखने को मिला, जहां सोने की कीमतों में हल्की गिरावट दर्ज की गई, वहीं चांदी ने तेजी दिखाते हुए बाजार में अलग ही चमक बिखेरी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 24 कैरेट सोना करीब ₹1.41 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना करीब ₹1.32 प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है, जो पिछले दिन के मुकाबले नीचे है। वहीं दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिला है और यह करीब ₹2.32 लाख प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गई है, जिसमें पिछले दिन के मुकाबले बढ़त दर्ज हुई है।

इंटरनेशनल मार्केट(Comex) में गोल्ड में 0.11% की गिरावट आई और कीमत 4.40 डॉलर टूटकर 4,078 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वहीं चांदी में 0.25% का उछाल आई है और यह 60.660 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। वहीं घरेलू बाजार यानी MCX (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज) की बात करें तो यहां पर भी सोना में गिरावट दर्ज की गई है और चांदी के दाम उछले हैं। MCX पर सोना (Gold) करीब 170 रुपए गिरकर 1,44,260 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। वहीं चांदी (Silver) में 1155 रुपए का उछाल दिखा है और यह 2,31,539 लाख प्रति किलो के हिसाब से कारोबार करती दिखी।