Gold-Silver Rates Today : सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट, जाने ताजा भाव

आज बुधवार सुबह सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली। एमसीएक्स पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में 4,000 रुपये से अधिक की गिरावट आई, जबकि फरवरी डिलीवरी वाला सोना 700 रुपये से सोने और चांदी की ज्यादा लुढ़क गया। सुबह सोना मामूली तेजी के साथ खुला था, लेकिन कुछ ही देर में इसमें गिरावट शुरू हो गई। साथ ही चांदी भी गिरावट के साथ खुली। सोने का भाव 1,38,260 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था, जबकि चांदी 2,55,177 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी, जो 4,648 रुपये की गिरावट दर्शाता है