स्वर्ण पदक विजेता देवेंद्र झाझरिया को भारत की पैरालंपिक समिति का अध्यक्ष बनाया गया

खेल राष्ट्रीय

पैरालंपिक खेलों में भारत के स्टार देवेन्द्र झाझड़िया को भारतीय पैरालंपिक कमेटी का नया अध्यक्ष चुना गया है। 22 साल तक देश के लिए खेलने के बाद झाझड़िया ने संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बाद यह साफ़ हो गया था कि अब उनको कमेटी का अध्यक्ष बनाया जाएगा। झाझड़िया ने दो बार भारत के लिए पैरालंपिक खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। इसके अलावा एक बार उन्होंने रजत पदक भी हासिल किया है। उनको उत्कृष्ट योगदान की वजह से मोदी सरकार ने पद्म श्री अवॉर्ड से भी नवाजा है।