Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उछाल, जाने ताजा भाव

सोने की कीमतों ने ऐतिहासिक छलांग लगाई। सोना 1,43,900 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर पहुंच गया, जबकि चांदी 2,24,300 रुपये प्रति किलोग्राम के ऊंचे स्तर पर दर्ज की गई। सोना $4,489.70 प्रति और चांदी $69.770 पर कारोबार कर रही है, जो पिछले दिन के मुकाबले $4,375.80 और $68.080 ज्यादा है। आज शनिवार होने के कारण MCX बंद है, लेकिन वैश्विक संकेतों ने भविष्य की तेजी के संकेत दे दिए हैं।

बाजार में इस भारी उतार-चढ़ाव के पीछे तीन खास कारण हैं। पहला, मिडिल ईस्ट में छिड़ा युद्ध, जिससे कच्चे तेल की कीमतों के साथ कमोडिटी मार्केट अस्थिर है। दूसरा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयानों ने डॉलर और बाजार की दिशा को लेकर अनिश्चितता पैदा कर दी है। बता दें कि तीसरा महत्वपूर्ण पहलू ये है कि दुनिया भर के केंद्रीय बैंक लगातार सोने का भंडार बढ़ा रहे हैं, जिससे कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।