गोंडा: बृजभूषण शरण सिंह मंच पर मुंह के बल गिर गए और गुलाटी खा गए, देखें वीडियो
गोंडा: इस समय सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह मंच पर मुंह के बल गिर गए और गुलाटी खा गए। वायरल वीडियो 8 जनवरी का बताया जा रहा है। गोंडा के नंदनी नगर में 8 दिवसीय राष्ट्र कथा महोत्सव का आयोजन किया गया था। संत रितेश्वर महाराज को कथा के लिए आमांत्रित किया गया था। 8 जनवरी को कथा का समापन था और इसी दिन बृजभूषण शरण का जन्मदिन भी था। 8 जनवरी को बृजभूषण शरण सिंह ने अपना 69वां जन्मदिन मनाया। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि मंच पर बृजभूषण शरण सिंह मुंह के बल गिरते हैं और गुलाटी खा जाते हैं। वहीं, पास में खड़े सुरक्षाकर्मी उन्हें बचाने का प्रयास करते हैं, लेकिन वो उनको गिरने से रोक नहीं पाते हैं। यह हादसा उनका संतुलन बिगड़ने से हुआ। हालांकि, गिरने के तुरंत बाद बृजभूषण शरण उठते हैं और मुस्कुराने लगते हैं।
मुंह के बल गिर पड़े बृजभूषण शरण सिंह. स्टेज पर ही बिगड़ा संतुलन और गिर पड़े.अब यह वीडियो वायरल हो रहा है. pic.twitter.com/8iKYOQM9o9
— Priya singh (@priyarajputlive) January 9, 2026
जन्मदिन पर बृजभूषण शरण को एक खास तोहफा भी मिला। लंदन से आए एक मेहमान ने उनको 2.5 करोड़ रुपये का एक घोड़ा गिफ्ट किया। इस घोड़े का नाम ‘अश्व जोहान्सबर्ग’ है। इस घोड़े को खास फ्लाइट से लंदन से भारत लाया गया है।
कथा समापन के दिन भारी भीड़ उमड़ी। वहीं, जन्मदिन की बधाई देने वालों का भी तांता कथा समापन के दिन लगा रहा है। लोग बृजभूषण शरण सिंह को खूब शुभकामनाएं और बधाइयां दीं।
