गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं, पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं
गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने नए पॉडकास्ट में फिर एक बार पति का मजाक उड़ाया है। उन्होंने दावा किया है कि जब वो गोविंदा से पहले मिली थीं, तब वो बेहद स्मार्ट थे, हालांकि अब गोविंदा के सिर में बाल नहीं है, जिसे छिपाने के लिए वो हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं। मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुनीता ने गोविंदा से हुईं शुरुआती मुलाकातों पर कहा है, ‘मेरी बहन की शादी, उनके मामा से हुई थी, तो मैं उनसे शादी में ही मिली थी। मैं किस्मत कॉटेज में रहती थी, जब मेरा गोविंदा के साथ अफेयर शुरू हुआ। मैं 15-16 साल की थी। अच्छा माल पटाया था।’ आगे उन्होंने कहा- ‘क्या माल था चीची (गोविंदा)। देसी माल था। बहुत हैंडसम लगता था। जब उनसे कहा गया कि वो अब भी हैंडसम हैं। इस पर सुनीता ने कहा- लगते हैं, लेकिन तब ऑरिजिनल बाल थे ना, अब पैच लगाते हैं। ये कहते ही सुनीता जोर-जोर से हंस पड़ी।’
जब उनसे कहा गया कि वो पति के सीक्रेट रिवील कर देती हैं, तो उन्होंने कहा, ‘बोलने में क्या जाता है। कौन सा हीरो ये नहीं करता है। सभी जाते हैं ऑपरेशन करवाते हैं। झूठ नहीं बोल रही हूं।’ 2025 से ही सुनीता और गोविंदा तलाक की खबरों से चर्चा हैं। इस बीच सुनीता ने गोविंदा के खिलाफ कई विवादित बयान दिए हैं। एक बार तो गोविंदा ने खुद सुनीता के बयान पर माफी मांगी थी।
सुनीता आहूजा ने तलाक की खबरों के बीच मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘2025 मेरे लिए बहुत बुरा साल था, हमारी फैमिली लाइफ में काफी परेशानियां चल रही थीं। मैं गोविंदा के बारे में भी कई बातें सुन रही थी, जो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लग रहा था। मैं हमेशा कहती हूं कि हर चीज करने की एक उम्र होती है। 63 साल की उम्र में ऐसी बातें सुनना अच्छा नहीं लगता, खासकर जब बच्चे बड़े हो चुके हों। यह सब बहुत गलत और दुखद था। उम्मीद है कि 2026 में भगवान गोविंदा को सही समझदारी दें।’
आगे उन्होंने कहा था, ‘मैं हमेशा कहती हूं कि यह तुम्हारी उम्र नहीं है। आजकल क्या होता है, जो लड़कियां स्ट्रगल करने आती हैं, उन्हें एक शुगर डैडी चाहिए होता है, जो उनका खर्च चलाए। चेहरा दो कौड़ी का होता है, लेकिन हीरोइन बनना चाहती हैं। तो फिर क्या उम्मीद करोगे? फिर फंसा लेंगी, बाद में ब्लैकमेल करेंगी, ऐसी बहुत लड़कियां आती हैं। लेकिन तुम थोड़ी बेवकूफ हो। तुम 63 साल के हो चुके हो।’
बीते साल सुनीता ने एक्टर पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में कहा था -“हमारे घर में एक ज्योतिष है, गोविंदा का पुजारी। वो पूजा करवाते हैं और 2 लाख रुपए लेते हैं। मैं कहती हूं कि खुद पूजा करो, उनकी कराई पूजा से कुछ नहीं होता। भगवान आपके अपने हाथों से की गई पूजा स्वीकार करते हैं। मैं किसी को पैसे देकर भक्ति नहीं करती। डरने वाला ही डरता है।”
विवाद बढ़ने पर गोविंदा ने 4 नवंबर 2025 को अपने पंडित जी से माफी मांगते हुए कहा, “आदरणीय पंडित मुकेश शुक्ला जी अत्यंत योग्य, प्रमाणिक और बड़े गुणी व्यक्ति हैं। यज्ञ-विधि और प्रयोग की गहन समझ रखने वाले ऐसे चुनिंदा लोग और परिवार उत्तर प्रदेश में बहुत कम हैं। मेरी आदरणीय धर्मपत्नी ने आपके विषय में कुछ अपशब्द कहे, उसके लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं और उनका खंडन भी करता हूं।”
