बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा अस्पताल से हुए डिस्चार्ज, अब स्वास्थ्य में सुधार

एक्टर गोविंदा के फैंस के लिए राहत की खबर है। उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और ठीक हैंगोविंदा ने खुद बताया कि उनके साथ क्या हुआ था और अब कैसी सेहत हैएक्टर को 12 नवंबर की देर रात मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। गोविंदा के दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा देर रात 12 बजे घर पर बेहोश हो गए थे। उन्हें चक्कर आ रहे थे। फिर रात को ही एक रात उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

गोविंदा ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘ज्यादा हार्ड वर्क हो गया। वर्कआउट ज्यादा कर लिया था, इसलिए ऐसा हुआ। जो लोग प्राणायाम करते हैं, योग करते हैं, वो ज्यादा बेहतर हैं। डॉक्टरों ने दवाइयां दी हैं, वो लेनी हैं।’ गोविंदा ने आगे कहा, ‘मैं अपनी पर्सनैलिटी ट्रांसफॉर्म करने पर ध्यान दे रहा हूंउसी में लगा हूं। जो यंगस्टर्स हैं, उनके लिए मैसेज है- योग, प्राणायाम पर ज्यादा ध्यान दीजिए।’

गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने मीडिया को बताया कि एक्टर को न्यूरोलॉजिस्ट को दिखाने की सलाह दी गई है। उनके सिर में तेज दर्द था। डॉक्टरों ने उनके कई टेस्ट करवाए थे और लगातार निगरानी में रखा। वहीं, दोस्त ललित बिंदल ने बताया कि जिस वक्त रात को गोविंदा बेहोश हुए, तब सुनीता और बेटी टीना घर पर नहीं थीं। जहां सुनीता एक शादी में शामिल होने मुंबई से बाहर गई थीं, वहीं टीना आहूजा चंडीगढ़ में थीं। अब टीना जहां शाम तक वापस पहुंच जाएंगी, वहीं सुनीता वापस लौट आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *