गोविंदा और कोमल रानी ने की सीक्रेट शादी? रूमर्ड GF की मांग में दिखा सिंदूर तो मची खलबली, जानें सच
लालबागचा राजा के दरबार से सामने आईं गोविंदा और कोमल रानी की तस्वीरों ने एक बार फिर हलचल मचा दी है. सवाल सिर्फ इतना नहीं कि दोनों साथ में बप्पा के दर्शन करने क्यों पहुंचे, बल्कि चर्चा इस बात की भी है कि क्या उनके रिश्ते ने कोई नया मोड़ ले लिया है? कोमल रानी इस दौरान बेहद सजी-धजी नजर आईं और उनके माथे पर सिंदूर भी दिखाई दिया. इसके बाद सोशल मीडिया पर सीक्रेट शादी की अटकलें शुरू हो गईं. आखिर कोमल के माथे पर सिंदूर कैसे आया? क्या गोविंदा और उनकी ‘रूपा’ को-स्टार ने दुनिया से छिपाकर शादी कर ली है या फिर वायरल तस्वीरों को लेकर कुछ ऐसा है जिसे लोग मिस कर रहे हैं? चलिए बताते हैं कि आखिर सच क्या है.
दरअसल, मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा पंडाल में मंगलवार को गोविंदा अपनी फिल्म ‘रूपा’ की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ बप्पा के दर्शन करने पहुंचे. दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे.
कोमल सजधज कर लालबागचा राजा के दर्शन के लिए पहुंची. इस बीच कुछ पोस्ट में दावा किया जाने लगा कि कोमल रानी के माथे पर सिंदूर नजर आया और क्या दोनों ने गुपचुप शादी कर ली है. हालांकि, वायरल तस्वीरों और वीडियो का फैक्ट चेक किया तो कहानी कुछ और नजर आई.
दरअसल, कोमल रानी लालबागचा राजा के दर्शन के लिए गोविंदा के साथ पहुंची थीं. उन्होंने इस दौरान लाल और पीले रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना था. बप्पा के दर्शन से पहले तक उनकी मांग में सिंदूर नहीं था. लेकिन जैसे ही वह गणपति बप्पा के सामने प्रार्थना करती और सिर झुकाकर आशीर्वाद लेती नजर आईं, तभी उनके मांग पर सिंदूर लग गया. गोविंदा ने भी पूजा की और फिर पंडित जी ने दोनों के माथे पर तिलक लगाया. इसलिए ये महज एक इत्तेफाक था. इसलिए गोविंदा और कोमल की शादी की खबरें सरासर गलत हैं.
VIDEO | Mumbai, Maharashtra: Actor Govinda offers prayers at Lalbaugcha Raja.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/d8jp61yd2p) pic.twitter.com/t4E6gxk6gk
— Press Trust of India (@PTI_News) September 22, 2026
ता दें कि गोविंदा और कोमल की यह मौजूदगी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि दोनों का नाम पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है. कोमल रानी, गोविंदा की अपकमिंग फिल्म ‘रूपा’ में उनकी को-स्टार हैं. दोनों की साथ में सार्वजनिक मौजूदगी के बाद सोशल मीडिया पर उनके रिश्ते को लेकर लगातार कयास लगाए जा रहे हैं. वहीं, गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी कोमल को लेकर सार्वजनिक तौर पर आरोप लगा चुकी हैं. उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा और कोमल के बीच रोमांटिक रिश्ता है. सुनीता ने यह भी कहा था कि 62 साल के गोविंदा को अपनी बेटी की उम्र की महिला के साथ घूमने पर शर्म आनी चाहिए. गोविंदा और उनके मैनेजर की ओर से दूसरी शादी की अटकलों को खारिज किया जा चुका है.
