बारात में कचरा गाड़ी लेकर पहुंचा दूल्हा, देखते ही इम्प्रेस हो गई दुल्हन

चीन के अनहुई प्रांत के सुईशी काउंटी में 28 मार्च को एक अनोखी शादी हुई जिसने पूरे सोशल मीडिया को हिला दिया. दूल्हा पान हाओनान ने अपनी बारात में 9 कचरा गाड़ियां (सेप्टिक टैंक ट्रक) लेकर पहुंचा. जहां आमतौर पर दूल्हे महंगी लग्जरी कारों, घोड़ों या हेलीकॉप्टर से इम्प्रेशन जमाने की कोशिश करते हैं, वहां पान हाओनान ने पूरी तरह अलग और अनोखा रास्ता चुना. सबसे हैरानी की बात यह है कि दुल्हन इस अनोखे अंदाज से इतनी इम्प्रेस हुई कि उसने शादी के बाद उसी कचरा गाड़ी में दूल्हे के साथ बैठकर विदाई ली और ससुराल के लिए रवाना हो गई. ये मजेदार शादी सोशल मीडिया के साथ ही साथ लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बनी हुई है.

पान हाओनान अपने माता-पिता के साथ सीवेज और कचरा हटाने का काम करते हैं. उन्होंने फैसला किया कि अपनी शादी में भी वे उसी पेशे को सम्मान देंगे. इसलिए उन्होंने अपनी बारात में 9 सेप्टिक टैंक ट्रक शामिल किए. बारात जब दुल्हन के घर पहुंची तो पूरा इलाका देखकर हैरान रह गया. दुल्हन ने जब यह अनोखा स्टाइल देखा तो वह मुस्कुरा पड़ी और अपने पति का साथ दिया. शादी के बाद जब विदाई का समय आया तो दुल्हन ने खुद उसी कचरा गाड़ी में बैठकर ससुराल जाने का फैसला किया.

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ और अब तक 50 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोगों ने इसे “सबसे यूनिक वेडिंग” बताया. कई यूजर्स ने लिखा– “महंगी कारों से थक गए थे, यह तो ताजगी भरा आइडिया है.” कुछ ने मजाक में कहा, “दूल्हा ने तो लिटरली ‘ट्रैश’ वेडिंग कर दी.” दूल्हे का कहना है कि उनके माता-पिता का पूरा जीवन कचरा हटाने के काम में बीता है. उन्होंने कहा, “मैं अपने पेशे से शर्मिंदा नहीं हूं. मैं चाहता था कि मेरी शादी में भी मेरे परिवार का पेशा दिखे. दुल्हन ने भी इसे पसंद किया, यही मेरे लिए सबसे बड़ी खुशी है.” चीन में चर्चायह घटना चीन के सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. कुछ लोग इसे “सच्ची मोहब्बत और सादगी” का प्रतीक बता रहे हैं.