आम आदमी पार्टी को गुजरात में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के नेता और विधायक भूपत भायाणी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भायाणी के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने स्वीकार भी कर लिया है। भूपत भायाणी पिछले साल हुए विधानसभा चुनावों में आप की टिकट पर जीतकर विधायक बने थे। भायाणी बीजेपी में शामिल होंगे। गुजरात में आप को यह बड़ा झटका बीजेपी सरकार के एक साल पूरा करने पर लगा है। आप ने गुजरात विधानसभा चुनाव में पांच सीटें जीती थी। भायाणी के इस्तीफे के बाद अब गुजरात विधानसभा में पार्टी के विधायकों की संख्या चार रह गई है। भूपत भायाणी के विसावदर से जीतने के बाद से बीजेपी में जाने की अटकलें लग रही थीं।
