IPL में आज गुजरात vs बेंगलुरु, सीजन में दूसरी बार आमना-सामना
IPL में आज गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला मुंबई के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार भिड़ेंगी। पिछले मुकाबले में बेंगलुरु ने गुजरात को 5 विकेट से हराया था। दोनों टीमों का यह 9वां मैच होगा। बेंगलुरु 8 में से 6 मैच जीतकर पॉइट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। टीम आज जीती तो 14 पॉइंट्स साथ टॉप पर आने का मौका होगा। वहीं, गुजरात 8 में से 4 मैच जीती और इतने ही हारी है।
IPL में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से बेंगलुरु ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात की टीम 3 बार विजयी रही है। आज के मैच में गुजरात की कोशिश बराबरी करने की होगी। अहमदाबाद में दोनों का सामना एक बार हुआ है। उस मैच में बेंगलुरु को जीत मिली।
इस सीजन में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक खेले 7 मैचों में 148.64 की स्ट्राइक रेट से 330 रन बनाए हैं, जिसमें 3 अर्धशतक शामिल हैं। टीम की बल्लेबाजी काफी हद तक गिल की शुरुआत पर निर्भर करेगी। कगिसो रबाडा इस सीजन में घातक साबित हो रहे हैं। उन्होंने 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। हालांकि, उनकी 9.48 की इकोनॉमी टीम के लिए थोड़ी चिंता का विषय हो सकती है।
बेंगलुरु की ओर से विराट कोहली रनों की बरसात कर रहे हैं। कोहली ने 8 मैचों में 162.50 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट के साथ 351 रन जोड़े हैं। कोहली ने भी इस सीजन में 3 फिफ्टी लगाई हैं। भुवनेश्वर कुमार की स्विंग और सटीक गेंदबाजी सबसे बड़ा हथियार साबित हो रही है। उन्होंने 8 मैचों में 14 विकेट लिए हैं।
अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित होती है। यहां अब तक IPL के 47 मैच खेले गए हैं। 24 मैचों में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 23 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 243/5 है, जो पंजाब ने पिछले सीजन गुजरात के खिलाफ बनाया था।
