गुजरात में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को दो और बड़े झटके लगे हैं। सीनियर नेता और कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढ़वाडिया और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अंबरीष जे.डेर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।अर्जुन मोढ़वाडिया गुजरात कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सीनियर नेता हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया। वो पोरबंदर से विधायक चुने गए थे। विधानसभा में वे नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखे उन्होंने कहा कि प्रभु राम सिर्फ हिंदुओं के लिए पूजनीय नहीं हैं, बल्कि वह भारत के आस्था हैं। प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण अस्वीकार करने से भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। पार्टी लोगों की भावनाओं का आकलन करने में विफल रही। इस पवित्र अवसर को और अधिक विचलित करने और अपमानित करने के लिए, राहुल गांधी ने असम में हंगामा खड़ा करने का प्रयास किया, जिससे हमारी पार्टी के कार्यकर्ता और भारत के नागरिक और नाराज हो गए।
Gujarat Congress leader Arjun Modhwadia resigns from the Congress party.
His letter to party chief Mallikarjun Kharge reads, "…Prabhu Ram is not just Pujaniya to Hindus, but he is the Aastha of Bharat. Declining the invitation to witness pran pratishtha mahotsav has hurt the… pic.twitter.com/jHCpn6nOD1
— ANI (@ANI) March 4, 2024