गुजरात : भावनगर में कॉम्प्लेक्स में लगी आग, खिड़कियां तोड़कर बच्चों का रेस्क्यू किया, बिल्डिंग में 3-4 अस्पताल
गुजरात के भावनगर में आज बुधवार सुबह कालनाला क्षेत्र स्थित एक कॉम्प्लेक्स में अचानक आग लग गई। बेसमेंट में शुरू हुई आग देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग में फैल गई। कॉम्प्लेक्स में 3-4 अस्पताल होने के कारण धुआं तेजी से अंदर भर गया और अफरा-तफरी मच गई। अस्पतालों में भर्ती मरीजों को तुरंत बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। नाइस चिल्ड्रन हॉस्पिटल में पहली मंजिल की खिड़कियां तोड़कर सीढ़ी लगाई गई और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फायर टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। प्रशासन के मुताबिक घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। इमारत से धुआं फैलने के कारण मरीजों को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। फायर अधिकारी प्रद्युम्नसिंह के मुताबिक अब तक 19–20 लोगों का सफल रेस्क्यू किया गया है। आग बुझाने के काम में 5 फायर फाइटर और 50 से ज्यादा कर्मचारी लगे थे। बिल्डिंग में मौजूद अस्पताल में से नवजात बच्चों का रेस्क्यू भी किया गया है। इन्हें चादर में लपेट कर ड्रीप के साथ ही बाहर निकाला गया।
ભાવનગરમાં બાળકોની હોસ્પિટલ વાળા કોમ્પ્લેક્સમાં ભીષણ આગ..
કાચ તોડીને બાળકોને બચાવાયા, મોટી દુર્ઘટના ટળી
શહેરના કાળાનાળા વિસ્તારમાં આવેલા ‘સમીપ કોમ્પ્લેક્સ’માં આજે સવારે આગ લાગતા અફરાતફરીનો માહોલ સર્જાયો હતો. આ બિલ્ડિંગમાં બાળકોની હોસ્પિટલ સહિત અન્ય 3-4 હોસ્પિટલો આવેલી હોવાથી… pic.twitter.com/DrVMtZNReT
— Sagar Patoliya (@kathiyawadiii) December 3, 2025
