गुवाहाटी टेस्ट : भारत को टेस्ट क्रिकेट में मिली सबसे बड़ी हार, 408 रन से हारा… हार्मर ने उड़ाए 6 विकेट

गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुआ दूसरा टेस्ट भी साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत लिया. भारत के सामने 549 रनों का टारगेट था. लेकिन भारतीय टीम मैच के पांचवें द‍िन महज 140 रनों पर स‍िमट गई. टेम्बा बावुमा की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को 408 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की. जो भारत की टेस्ट क्रिकेट में रनों के ल‍िहाज से सबसे बड़ी हार रही. मेहमान टीम ने पहली पारी में 489 रन बनाए और दूसरी पारी में 260/5d पर पारी घोषित कर दी. इसके बाद भारत के सामने 549 रन का विशाल लक्ष्य था. दक्षिण अफ़्रीका के मार्को जोनसन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 93 रन बनाए और गेंदबाजी में 6/48 तथा 1/23 के आंकड़े दर्ज किए.

दक्षिण अफ़्रीका के साइमन हार्मर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 विकेट लिए. भारतीय टीम दबाव में टूट गई और पहली पारी में सिर्फ 201 तथा दूसरी पारी में 140 रन ही बना सकी. अफ्रीका के गेंदबाजों ने दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाज़ों को जमने नहीं दिया. दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की ओर से साइमन हार्मर ने 6 विकेट झटके और मैच में कुल 9 व‍िकेट झटके.

भारत की दूसरी पारी में भी शुरुआत खराब रही. यशस्वी जायसवाल (13) सस्ते में लौटे, मार्को जानसेन की गेंद पर विकेटकीपर काइल वेरेने ने कैच लपका. कुछ देर बाद केएल राहुल (6) भी साइमन हार्मर की गेंद पर बोल्ड हो गए. पांचवें द‍िन भारत ने 27/2 के स्कोरकार्ड से बल्लेबाजी करनी शुरू की. लेकिन स्कोरकार्ड में 13 रन और जुड़े और कुलदीप यादव 5 रन पर साइमन हार्मर की गेंद पर बोल्ड हो गए. इसी ओवर (24वें) में ध्रुव जुरेल भी आउट हुए.

इसके बाद भारतीय कप्तान पंत ने थोड़े तेवर द‍िखाए और एक चौका और छक्का जड़कर टीम का स्कोर 58 तक ले गए, लेकिन वो भी हार्मर की गेंद पर म‍िले एक्स्ट्रा बाउंस पर एडेन मार्करम को 13 रन पर कैच थमा बैठे. टी ब्रेक के बाद साई सुदर्शन का धैर्य भी जवाब दे गया और वो 139 गेंदों पर 14 रन बनाकर सेनुरन मुथुसामी का श‍िकार बने. वॉशिंगटन सुंदर (16 रन, 44 गेंदों में) भी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और हार्मर ने उन्हें पवेलियन भेजा. नीतीश रेड्डी ने एक बार फ‍िर न‍िराश किया और वो 0 पर आउट हुए. रवींद्र जडेजा ने रेड्डी के आउट होने के बड़ा शॉट लगाने की कोश‍िश की, लेकिन वो स्टम्प आउट हो गए; आउट होने वाले आख‍िरी बल्लेबाज मोहम्मद स‍िराज रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *