हरियाणा में करीब साढ़े चार साल से सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा गठबंधन संकट में है। लोकसभा सीटों के बंटवारे को लेकर शुरू हुई खींचतान ने सोमवार देर रात गंभीर रूप ले लिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अपने पद से इस्तीफा दे दिया । हरियाणा की राजनीति में चर्चा है कि खट्टर को करनाल से लोकसभा चुनाव (लड़ाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री पद के लिए नये नामों में नायब सिंह का नाम चर्चा में है।
हरियाणा के लिए आज का दिन खास है बीजेपी हरियाणा की लोकसभा की 10 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेगी हरियाणा सरकार की सहयोगी जननायक जनता पार्टी को एक भी सीट देने से भाजपा आलाकमान ने मना कर दिया है ऐसे में उनके साथ गठबंधन टूटना तय है। दरअसल जननायक जनता पार्टी भाजपा से लोकसभा चुनाव में 1 से 2 सीटों की मांग कर रही है।
हरियाणा में सियासी घमासान जारी है। इस बीच सूत्रों का कहना है कि भाजपा नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बना सकती है। ओबीसी में सैनी समुदाय से आने वाले नायब सिंह हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष हैं।
#BREAKING_NEWS
हरियाणा के CM मनोहर लाल ने दिया इस्तीफ़ा, राज्यपाल से मिलकर CM मनोहर लाल ने सौंपा इस्तीफ़ा। आज ही होगा शपथ ग्रहण समोरह। #HaryanaCM #ManoharLalKhattar @RajLaveena pic.twitter.com/vA4TAitUC4— News18 India (@News18India) March 12, 2024