20,000 KM दूर से हार्ट सर्जरी! हजारों मील दूर होता है डॉक्टर फिर कैसे कर देता है ऑपरेशन
हेल्थकेयर और टेक्नोलॉजी की दुनिया से एक ऐसी खबर आई है जो आने वाले समय में बीमारी का इलाज आसान बना सकती है. एक भारतीय सर्जन ने गयाना में बैठकर, करीब 20,000 किलोमीटर दूर भारत के इंदौर में एक मरीज की सफल रोबोट-असिस्टेड हार्ट सर्जरी की है. यह दुनिया की सबसे लंबी दूरी पर की गई रोबोटिक कार्डियक टेलिसर्जरी का नया रिकार्ड है. रोबोटिक कार्डियक सर्जन डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने इस सर्जरी को इतनी दूरी से किया. खास बात यह है कि इस मुश्किल ऑपेशन के लिए उन्होंने भारत में ही बने SSI मंत्रा सर्जिकल रोबोटिक सिस्टम का इस्तेमाल किया. डॉ. इंदौर में मौजूद मरीज के दिल की एक धमनी को रोबोटिक आर्म्स के जरिए सफलतापूर्वक अलग किया. इससे पहले इस तररह के ऑपरेशन का रिकॉर्ड फ्रांस और भारत के इंदौर के बीच 10,000 किलोमीटर की दूरी का था. इस नए ऑपरेशन ने उस दूरी को सीधे दोगुना कर दिया है.
अब मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि आखिर कैसे मरीज 20,000 किलोमीटर दूर होता है, तब भी डॉक्टर सर्जरी कर देते हैं? ऐसी कौन सी तकनीक है तो हजारों किलोमीटर की दूरी को भी खत्म कर देती है? कैसे होती है इतने लंबी दूरी से सर्जरी,
इतनी दूर से होने वाली सर्जरी को टेली रोबोटिक सर्जरी कहते हैं, जिसमें डॉक्टर और मरीज के बीच की दूरी ज्यादा होती है, डॉक्टर रोबोट की सहायता से सर्जरी को पूरा करते हैं. टेली रोबोटिक सर्जरी के जरिए हजारों किलोमीटर दूर बैठे मरीज का सफल इलाज हो पाता है. इसमें मरीज के पास मशीन और कैमरा रखा होता है और फिर रोबोट की सहायता से शरीर में मशीन डाला जाता है.
इसके बाद कैमरा के जरिए रोबोट को कमांड दिया जाता है. रोबोट की मदद से मरीज की सर्जरी होती है. इस सर्जरी का यह एक फायदा होता है कि इस तरह की सर्जरी में शरीर में बहुत ही छोटा सा एक चारी लगाना होता है. इससे खून भी कम बहता है और दूसरे सर्जरी की तुलना में जल्दी रिकवरी भी हो जाती है.
इस तरह की सर्जरी के लिए हाई स्पीड इंटरनेट की जरूरत होती है. 5 GB सुपरफास्ट इंटरनेट की बहुत ही जरूरत होती है. इस तरह की सर्जरी में मरीज के पास भी डॉक्टर की टीम मौजूद होती है. हजारों किलोमीटर दूर डॉक्टर एक खास चेयर बेस्ट रोबोटिक कंट्रोल सिस्टम पर बैठते हैं. वह अपने हाथ को जिस तरह से हिलाते हैं, वैसे ही मरीज के पास मौजूद रोबोटिक हाथ और सर्जिकल औजार हरकत करते हैं.
