यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। मतदाताओं को लुभाने में उम्मीदवार कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बीजेपी उम्मीदवार और सांसद हेमा मालिनी गेहूं काट रही महिलाओं से मिलने पहुंच गई। हेमा मालिनी महिलाओं के साथ गेहूं भी काटा। गेंहू काटते हुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वह बलदेव विधान सभा क्षेत्र में प्रचार के लिए जा रही थी। इसी दौरान तेज धूप में कुछ महिलाएं खेतों में गेहूं की कटाई कर रहीं थी। गेहूं काटती महिलाओं को देख हेमा मालिनी ने अपनी कार रुकवाई और पहुंच गईं खेत में। ग्रामीण महिला से दरांती लेकर हेमा गेहूं काटने लगीं। बलदेव इलाके के गांव हयातपुर में वह महिलाओं से बात की और उनके साथ गेहूं काटा।
मथुरा में सांसद हेमा मालिनी ने काटे गेंहू ! pic.twitter.com/agBnAY4ZRC
— iMayankofficial 🇮🇳 (@imayankindian) April 12, 2024