झारखंड में एक बार फिर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) गठबंधन सरकार बनाने वाला है। झामुमो की जीत के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। पीएम मोदी से मिलने से पहले हेमंत और उनकी पत्नी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे थे।
लोकतंत्र की खूबसूरत तस्वीर। झारखंड सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रण देने पहुंचे हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन। pic.twitter.com/MMWkLhoIaS
— Journalist Chandan (@JournalistChan4) November 26, 2024