दुनिया में शादी रचाने के अपने अपने रिवाज हैं। कुछ रिवाज ऐसे होते हैं, जिसे देख कर लगता है ये रिवाज सभी शादियों में होने चाहिए। वहीं कुछ रिवाज ऐसे होते हैं जिन्हें देखकर लगता है कि ये कितने अजीब रिवाज हैं। एक ऐसी ही रिवाज के बारे में आज हम बात करेंगे। जिसे सुन कर आपको यक़ीन नहीं होगा। भारत से मिलों दूर इटली की राजधानी रोम शहर में दूल्हा, दुल्हन की शादी होने से पहले एक रिवाज निभाया जाता है। इसमें लड़का और लड़की दोनों परिवार के लोग हिस्सा लेते हैं। इसमें अजीब खेल खिलाए जाते हैं।
दुल्हन को अपहरण करने का है रिवाज
रोम में शादी के एक रात पहले दुल्हन को अपहरण करने का रिवाज है। इस रिवाज में दूल्हे के दोस्त ही दुल्हन को अगवा करते हैं। सबसे अच्छी बात ये है दुल्हन ख़ुशी ख़ुशी से अगवा होती है। इसके बाद दूल्हे के दोस्तों को जब तक फिरौती की रक़म नहीं मिलती है, तब तक दुल्हन को दूल्हे के पास नहीं जाने दिया जाता है। इस अपहरण को असली लुक देने के लिए दूल्हे के दोस्त अपने साथ हथियार भी रखते हैं।
फिरौती में रक़म की जगह शराब की बोतलें मांगी जाती हैं या फिर सबके सामने दूल्हे को प्यार का इजहार करना होता है। दुल्हन को डांस करते हुए दूल्हे के पास जाना होता है।
दुनिया के कई देशों में दुल्हन को अगवा करने की प्रथा का पालन किया जाता है। कुछ देशों में दुल्हन को छोड़ने के बदले पैसे की भी डिमांड की जाती है। जब मांग पूरी नहीं होती है, तब तक दुल्हन को कैद कर रखा जाता है।
ऐसी है मान्यता
कहा जाता है एक पुरानी मान्यता के अनुसार, इसमें रोमन युवक अनजानी दुल्हन को बिना उनकी सहमति के अगवा करके उसे शादी के रिश्ते में शामिल करते थे। दुल्हन को अगवा करने के बाद, उसे उसके पति या साथी के साथ दिनों तक रहना पड़ता था, ताकि उसे स्वयं से जुड़े रिश्तों और अपने आप को स्थायी रूप से स्थापित कर लेने का अवसर मिलता था। इसमें परिवार की भागीदारी होने के बाद यह महसूस किया गया कि यह प्रथा ग़लत है।धीरे-धीरे इस प्रकार की प्रथा को ख़त्म करने के लिए सभी लोगों ने मिलकर कई सुधार किए और समझौते किए। अगवा करने वाली इस प्रथा के खिलाफ अभियान चलाया गया और समाज में सुधार किया गया। बाद में इसे फ़न ऐक्टिविटी के तौर पर किया जाने लगा जो आज भी प्रचलित है। हालाँकि इस जानकारी के पुख़्ता सबूत नहीं मिले हैं।