छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बढ़ते मलेरिया और डायरिया को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। डायरिया-मलेरिया के अब तक 500 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वास्थ्य विभाग, महिला बाल विकास, पंचायत ग्रमीण, नगर निगम को हाई अलर्ट पर जारी किया है। जिले में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें एक डायरिया और 4 मलेरिया से हुई है। मलेरिया के 24 केस मिले हैं। इनमें 5 की हालत गंभीर है, उनका सिम्स में इलाज चल रहा है। रतनपुर में सरकारी अस्पतालों में जगह नहीं है। एक बेड पर 2-3 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 54 गांव मलेरिया के लिए अति संवेदनशील हैं। रतनपुर इलाके में मरीजों की संख्या बढ़ गई है। CHC में बेड की कमी के कारण एक बेड पर 2-3 तीन मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रतनपुर में डायरिया बेकाबू हो गया है। खूंटाघाट क्षेत्र के कंदई पारा में 31 और महामाया पारा में 9 नए मरीजों की पुष्टि हुई। बढ़ते मरीजों की संख्या से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है। एक बेड पर 2 मरीजों का इलाज किया जा रहा है। एक मरीज की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। वहीं कोटा में तीन और नए मलेरिया मरीजों की पुष्टि हुई।