हिमाचल निकाय चुनाव का रिजल्ट! 47 निकायों के घमासान में कहां कांग्रेस जीती, कहां BJP ने मारी बाजी, किसे मिले बढ़त?

हिमाचल प्रदेश में रविवार को चार नगर निगम और 47 नगर निकायों के लिए वोट डाले गए. चार नगर निगम सोलन, मंडी, पालपमपुर और धर्मशाला को छोड़कर शाम को 47 निकायों में नतीजों का ऐलान किया गया. इस दौरान 21 नगर निकायों में भाजपा को जीत मिली, वहीं, 19 निकायों में कांग्रेस समर्थित प्रत्य़ाशियों ने जीत का स्वाद चखा. उधर, सात निकायों में निर्दलीय का दबादबा रहा.

चुनाव आयोग के अनुसार, सुबह सात बजे से तीन बजे तक सभी नगर निकायों में करीब 69 फीसदी वोटिंग हुई. फिर शाम को करीब चार बजे नतीजों का ऐलान शुरू हुआ और देर रात तक नतीजों का ऐलान होता रहा. सत्ता के इस सेमीफाइल में सत्तारूढ कांग्रेस के लिए खतरे की घंटी भी बजी है. क्योंकि सरकार में रहते हुए भी भाजपा उनसे आगे निकल गई.

निकाया चुनाव में कांग्रेस ने सबसे बढ़िया प्रदर्शन कांगड़ा जिले में किया. यहां पर नूरपुर, शाहपुर, कांगड़ा, देहरा और ज्वालामुखी में कांग्रेस की जीत हुई. इसी तरह, मंडी नगर निकाय में कांग्रेस ने नेरचौक, करसोग और रिवालसर ने बाजी मारी. नगर परिषद जोगिन्दरनगर पर कांग्रेस और भाजपा अपनी अपनी जीत का दावा कर रहे हैं और अब इसकी असली तस्वीर बाद में ही साफ होगी. नगर परिषद चंबा में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने कुल 06 सीटों पर जीत दर्ज की, जबकि भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को 05 सीटों पर सफलता मिली. इसके अलावा, चुवाड़ी और डलहौजी सीटों पर कांग्रेस विजयी रही.

शिमला जिले की चौपाल नगर पंचायत में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने सात में से पांच वार्डों में जीत दर्ज की. सुन्नी भी कांग्रेस की झोली में गिरी.नेरवा नगर पंचायत के सात वार्डों में से चार वार्ड में पहले से ही सर्वसम्मति से प्रत्याशी चुने गए थे. शेष तीन वार्डों में एक भाजपा और दो पर आजाद उम्मीदवारों ने जीत हासिल की. ऊना जिले में नगर पंचायत दौलतपुर चौक और अंब में कांग्रेस ने कब्जा जमाया. हमीरपुर के भोटा में कांग्रेस और व्यापार मंडल समर्थित प्रत्याशियों ने जीत हासिल की. गौर हे कि शिमला के नारकंडा की नगर पंचायत में पहले ही सभी पार्षद (कांग्रेस समर्थित) निर्विरोध चुने गए हैं. सिरमौर जिले के राजगढ़ और पावंटा में कांग्रेस की जीत हुई. नगरोटा बगवां में भी कांग्रेस को खुशखबरी मिली और जीत हासिल की. कुल्लू के निरमंड और बंजार में कांग्रेस ने परचम लहराया.

भाजपा ने शिमला के रामपुर में जीत का परचम लहराया. यह कांग्रेस का गढ़ है औऱ विक्रमादित्य सिंह का घर. ठियोग में बराबरी पर बाजी छुटी है. कोटखाई नगर पंचायत में सात सीटों में से पांच पर भाजपा समर्थित प्रत्याशी जीते. दो वार्ड में भाजपा समर्थित जीते. मंडी जिले के सुंदरनगर सुंदरनगर और सरकाघाट में भाजपा ने जीत हासिल की है. ऊना जिला के छह निकायों में से चार पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार बहुमत में जीते हैं. यहां पर नगर परिषद मेहतपुर बसदेहड़ा, नगर परिषद संतोषगढ़, नगर पंचायत गगरेट, नगर पंचायत टाहलीवाल में भाजपा को जीत मिली. यह डिप्टी सीएम मुकेश का जिला है. नाहन नगर परिषद पर भाजपा ने जीत की हैट्रिक लगाई. मनाली नगर परिषद में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया. सोलन जिले के कंडाघाट, नालागढ़, अर्की में भाजपा ने जीत हासिल की. बिलासपुर जिला परिषद में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की है. यहां पर तलाई, बिलासपुर, घुमारवीं और नैनादेवी में भाजपा को बढ़त मिली है.

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार इस बार पिछली बार के मुकाबले 4 फीसदी कम मतदान हुआ है. वर्ष 2021 में 73 फीसदी वोटिंग हुई थी और इस इस बार 69.16 फीसदी लोगों ने वोट डाला. चार नगर निगम में 63.44 फीसदी मतदान हुआ है. हमीरपुर जिले में सबसे ज्यादा 78 फीसदी और सोलन में सबसे कम 64 फीसदी मतदान हुआ है. नयनादेवी जी निकाय में सबसे ज्यादा 86 फीसदी मतदान हुआ है.
चंबा के जनसाली वार्ड में वोट डालने जा बुजुर्ग मतदाता की रास्ते में मौत हो गई. सुबह साढ़े 11 बजे अंजनी शर्मा (70) परिजनों के साथ मतदान केंद्र जा रहे थे और दशनाम अखाड़ा के पास बेसुध हो गए और परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल चंबा कॉलेज ले गए. यहां डॉक्टरों ने चंबा उन्हें मृत घोषित कर दिया. आशंका है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है.